मितौली खीरी, 13 मार्च 2026। लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के रतहरा (कस्ता) गांव में शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय युवती का शव उसके कमरे में छत के कुंडे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी रामसागर की बेटी शिवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, शिवानी की सगाई मितौली थाना क्षेत्र के ही गनेशपुर गांव निवासी से तय हो चुकी थी और आगामी 27 अप्रैल को दोनों की शादी होनी थी। सगाई के बाद मंगेतर का शिवानी के घर आना-जाना बना रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी मंगेतर घर आया था। शाम के समय भोजन के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मंगेतर रात में खाना खाकर अपने घर लौट गया, जबकि शिवानी अपने कमरे में सोने चली गई।
परिजनों ने बताया कि रात करीब चार बजे शिवानी का भाई सौरभ उठा और उसने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर उसने अन्य परिजनों को जगाया। जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, जहां शिवानी को फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *