दीक्षा गौतमी पुत्री स्व० मोहनलाल निवासी ग्राम अहमदावाद थाना हाफिजगंज जिला बरेली की अनुसूचित जाति की जाटव है । प्रार्थिनी के माता पिता के पहले ही स्वर्गवास हो चुका है तथा कोई भाई भी नही है। प्रार्थिनी ने लगभग ढाई वर्ष पूर्व शिशुपाल पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम अटरिया माधौपुर थाना नवाबगंज तह0 बहेडी जिला बरेली के साथ अर्न्तजातीय विवाह किया था। जिनसे प्रार्थिनी के एक पुत्र आयु 3 माह है। प्रार्थिनी के पति की मृत्यु दो दिसम्बर 2025 को चुकी है। पति के मृत्यु के वाद से ही प्रार्थिनी के ससुरालीजन सास तिलकरानी, ससुर छत्रपाल पुत्र होरीलाल, देवर अंकित व ननद अनीता उर्फ चमेली देवी पत्नी हरीपाल निवासी कस्वा व थाना नवाबगंज जिला बरेली सुनीता देवी पत्नी प्रमोद निवासी ग्राम छतरपुर थाना व जिला ऊधमसिंह नगर, प्रीती पत्नी सुभाष निवासी ग्राम चमरौआ थाना नवाबगंज जिला बरेली, सरोज पत्नी नरेन्द्र निवासी ग्राम कचनारी गौटिया थाना नवाबगंज जिला बरेली प्रार्थिनी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे कि चमरिया ने हमारे वेटे को लूट कर खा लिया वरना हमारे वेटे की 20 लाख की शादी होती । देवर अंकित पति की मृत्यु के वाद से ही प्रार्थिनी पर बुरी नजर रखने लगा तथा जाने अन्जाने प्रार्थिनी को छूनें का प्रयास करने लगा। प्रार्थिनी ने इस वात अपने सास ससुर को बताया तो उन्होने भी प्रार्थिनी को मुँह बन्द रखने को कहा। जिसकी सूचना प्रार्थिनी ने अपने वहिन व वहनोईयो को दी । जो कई वार प्रार्थिनी की ससुराल वार्ता करने गये। परन्तु विपक्षीगण ने हरवार जाति सूचक गालियो का प्रयोग करते हुये भगा दिया। विपक्षीगणो ने प्रार्थिनी के पति की मेडिकल की दुकान वेचकर सारी रकम हडप ली है तथा प्रार्थिनी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे ताकि प्रार्थिनी स्वयं घर छोड कर चली जाये। आज दिनांक-10.3.2026 को प्रार्थिनी के वहनोई दिनेश कुमार,मोरसिंह व संतोष कुमार वहिन कान्ती देवी, सुमन गौतमी आदि लोग वार्ता के वावत गये। परन्तु उक्त लोग गन्दी गन्दी जाति सूचक गालियां देते हुये वोले साले चमट्टे हमारे घर पंचायत करने आये है । कहते हुये आमादा फसाद हुये । तथा झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी देते हुये 112 नं0 डायल कर पुलिस वुला ली। जिन्होने प्रार्थिनी को कार्यवाही वास्ते थाने भेजा है।
By Jitendra Kumar Gautam Bareilly



