बाराबंकी। बेटियां पढ़ लिखकर पहले अपने अपने पैरों पर खड़ी हो तब उनकी शादी करें ताकि वे अपनी ससुराल में किसी भी प्रताड़ना का शिकार न हो सके।जब उनके पास अच्छी शिक्षा होगी और स्वयं का कमाया धन होगा तो हर जगह उनको सम्मान मिलेगा। उक्त विचार प्रियंका वर्मा पेशकार ने विकासखंड देवा के ग्राम बंधिया पंचायत भवन में शुक्रवार को स्नेह परियोजना टू के तहत डायोसिशन सोशल वर्क सोसाइटी उतरठिया लखनऊ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक फादर रोनाल्ड डिसूजा , जनकल्याण किसान एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष धर्म कुमार यादव, संस्था की कोऑर्डिनेटर शिल्पी मिश्रा, लेखपाल साकेत रावत, कृषि रक्षा इकाई देवा ओ पी वर्मा, वर्कर अनुपमा वर्मा ,वर्कर शोभा, वर्कर मंजू आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन रागिनी द्वारा किया गया। संस्था के डायरेक्टर ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य किशोरी ,महिला एवं बच्चों को उनके स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना है जिससे वह अपनी आजीविका से ऊपर उठकर आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम के दौरान बंधिया खिजिरपुर सहित कई गांव की किशोरियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, धरती की विलाप एवं शिक्षा आदि पर आधारित कई नाटक प्रस्तुत कर शमा बांध दिया गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का संस्था द्वारा चंदन तिलक एवं पौध भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम में अपना प्रस्तुतीकरण देने वाली सभी किशोरियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमलो द्वारा पुरस्कार भेंट कर उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सहयोगी कार्यकर्ता लक्ष्मण, शोभा, सोनम, सरोज तथा शीबा बानो ,संजना, श्वेता, निशा, कौशिकी विश्वकर्मा, स्मिता, महक वर्मा, सोनम सहित सैकड़ो किशोरियों व महिलाएं मौजूद रहीं।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *