( उत्तर प्रदेश )जनपद बिजनौर के शहर स्योहारा मैं 75 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज़ादी अमृत महोत्सव पर आवाम वेलफेयर सोसायटी ने अपनी टीम के साथ झण्डा फहराकर और तिरंगा रैली निकालकर देश मैं आज़ादी का जश्न मनाया । और अपनी संस्था को इस प्यार भरे मौके पर आगे बढ़ने के लिए सभी साथियों से एक पथ पर रहकर ईमानदारी के साथ एक जुट होकर लोगो को शिक्षा क्षेत्र मैं जागरूक कर सेवा करने का आश्वासन दिया। फैजान खान ने कहा कि ये दिन सिर्फ हर घर तिरंगा लहरा कर रस्म अदा करने का दिन नही है बल्कि मुल्क को जुल्म व सितम और न इंसाफी जहालत व गरीबी से निजात दिलाने मुल्क के संविधान की हिफाजत और आज़ादी को बचाने के लिए एक होकर नए इरादे के साथ उठ खड़े होने का दिन है। इस मौके पर सोसायटी के संरक्षक व अध्यक्ष हसीन सलमानी,शब्बू ज़ैदी,फैजान खान,वासित अली,इंजीनियर मौहम्मद फैसल, डॉ मोहम्मद सुभान, रिहान अली,सय्यद शैज आदि मासूम बच्चे शामिल रहे।

बिजनौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed