सहसवान : गैंगस्टर जमरूद्दीन उर्फ गुड्डू पुत्र जफरुद्दीन निवासी नसरुल्लागंज पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है । इस पर बिसौली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है । जो संपत्ति इसने अपराधिक तरीके से अर्जित की गई है । इसके द्वारा एक मकान बनाया गया है उस मकान की कीमत शासन द्वारा 850000 रूपये आँकी गई है । जिलाधिकारी बदायूं दीपा रंजन के आदेश अनुसार जमरूद्दीन उर्फ गुड्डू पर गैंस्टर एक्ट के तहत 14 वर्ष की कार्यवाही करते हुए उसकी संपत्ति को पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा,सहसवान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला,बिसौली प्रभारी निरीक्षक व सहसवान पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कुर्की के लिए सीज किया गया । जिसकी घोषणा व ढिंढोरा पिटवा कर मकान को सीज कर दिया गया । वहीं अन्य कोतवाली में काफी संख्या में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज है ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed