कानपुर देहात- मंगलपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में देर शाम खेत की ओर गई किशोरी की हत्या कर शव बाजरे के खेत मे फेंक दिया गया । सुबह ग्रामीणों ने शव को बाजरे के खेत पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी । शव की जानकारी मिलते ही हड़कम्प मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की । दरअसल मंगलपुर के जैतीपुर गांव में मामा के यहाँ रह रही युवती प्रिया 18 वर्ष का गांव के बाहर बाजरे के खेत मे शव मिला है । अजमतपुर कंचौसी जनपद औरैया के नरेंद्र की पत्नी माया पति से संबंध विच्छेद के बाद पुत्री प्रिया (18) के साथ मायके जैतीपुर में 15 साल से रह रही है। और प्रयागराज में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी । मंगलवार शाम पुत्री शौच जाने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक उसके न लौटने पर परिजन तलाश कर रहे थे। आज सुबह गांव के पास बाजरे के खेत में उसका शव पड़ा मिला।

जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। बेटी की मौत से मां माया बेहाल हो गई। मामा रामलखन बिलख पड़े। सूचना पर इंस्पेक्टर मंगलपुर और चौकी इंचार्ज झींझक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वही मामा राम लखन ने बताया कि बेटी शाम को घर से शौंच करने के लिये निकली थी काफी देर तक नही पहुंची तो खोजबीन शुरू की सुबह उसका शव बाजरे की खेत मे पड़ा मिला ।

बाइट – रामलखन (मामा)

वही जनपद की पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि सुबह खेत मे 18 वर्षीय युवती का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी । युवती अपने मामा के घर मे रह रही थी । घटना की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे थे मामले की जांच की जा रही है ।

बाइट – सुनीति (एसपी कानपुर देहात )

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed