बिल्सी । नगर के बदायूँ रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक शानदार और मनोरंजक पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गर्मी के मौसम में मनोरंजन के साथ-साथ आनंददायक सीखने का अनुभव प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे स्विमिंग पूल, वाटर गेम्स, म्यूजिक और डांस का भरपूर आनंद लिया।

छोटे-छोटे बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को खुशी और ऊर्जा से भर दिया। बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ पानी में खेलते हुए बेहद यादगार पल बिताए। विद्यालय द्वारा बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। सभी बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण, स्वच्छ पानी तथा शिक्षकों की निगरानी की उचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, “बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और एक्टिविटी आधारित कार्यक्रम भी बेहद आवश्यक हैं। ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक जुड़ाव और खुशी बढ़ाने में मदद करती हैं।”विद्यालय की प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि,“हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंदमय वातावरण भी मिले। पूल पार्टी जैसे कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह को बढ़ाते हैं तथा स्कूल आने के प्रति उनका उत्साह और अधिक बढ़ जाता है।” इस अवसर पर प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह,  अनम अंसारी, श्रुति कीर्ति, अर्पिता, आलिया तारीक, शालिनी शर्मा आदि उपस्थित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *