पालियापुल सम्पर्क मार्ग बदहाल, राहगीरो व स्कूली छात्र – छात्राओं को अवागमन में हो रही परेशानी
अटरिया इलाके में नहर पटरी पर जमा मिट्टी ढुलाई से पलियापुल से सेमरहा डामर मार्ग मिट्टी में तब्दील हो गया।
बताते चले की नहर पटरी पर लगी मिट्टी की खनन विभाग ने नीलामी की थी। मिट्टी ढुलाई के चलते पलियापुल से सेमरहा डामर मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है जिससे बाहरपारा, जमुआ,शीतलपुर व सेमरहा सहित दर्जनों गांवों हजारों राहगीरों व स्कूली छात्र – छात्राओं को अवागमन में दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी व बेखौफ ठेकेदारों कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे है।
जिसका खामियाजा राहगीरो व स्कूली छात्र – छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में सड़क खराब होने
की सूचना PWD के अधिकारीयों से शिकायत की पर सड़क को दुरस्त नहीं कराया गया। तमाम बड़े बड़े गड्डे होने से राहगीर व स्कूली बच्चे आये दिन सड़क हादसे का भय बना हुआ है। किसी भी समय पड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीण राहगीरो ने कई बार शिकायत की पर अभी तक PWD अधिकारी सड़क को सही करवाने को संज्ञान में नहीं लिया है।

रिपोर्टर- श्रवण तिवारी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *