बहुआयामी समाचार गोंडा- अजीत यादव
गोंडा – जनपद में बाइक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत होने से दो युवकी की मौत हो गई। घटना शनिवार 11 बजे मोतीगंज थाना क्षेत्र में काजीदेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुई है। मृतकों की पहचान राम अवतार (20) और अंकित (18) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोंडा मुख्यालय टाइल्स लगाने जा रहे थे।
काजीदेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गोंडा की ओर से मनकापुर जा रहे एक पिकअप वाहन और झिलाही से गोंडा जा रही उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि अंकित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और टाइल्स लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं, राम अवतार अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और वह भी मजदूरी करके परिवार की मदद करता था।

दोनों युवक पिछले कई दिनों से इसी तरह प्रतिदिन मोटरसाइकिल से गोंडा टाइल्स लगाने जाते थे और देर रात घर लौटते थे। मोतीगंज थाना अध्यक्ष व प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवकी की मौत हो गई। घटना शनिवार 11 बजे मोतीगंज थाना क्षेत्र में काजीदेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुई है। मृतकों की पहचान राम अवतार (20) और अंकित (18) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोंडा मुख्यालय टाइल्स लगाने जा रहे थे।

काजीदेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गोंडा की ओर से मनकापुर जा रहे एक पिकअप वाहन और झिलाही से गोंडा जा रही उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि अंकित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और टाइल्स लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं, राम अवतार अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और वह भी मजदूरी करके परिवार की मदद करता था।
दोनों युवक पिछले कई दिनों से इसी तरह प्रतिदिन मोटरसाइकिल से गोंडा टाइल्स लगाने जाते थे और देर रात घर लौटते थे। मोतीगंज थाना अध्यक्ष व प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।