बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी में संदिग्ध हालात में विवाहिता वंदिता की मौत हो गई। पिता ने बेटी के ससुराल वालों और पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। बरेली के मिलक मझारा निवासी कृष्णपाल बताया कि उनकी बेटी वंदिता का प्रेम विवाह करीब एक साल पहले चौबारी निवासी आकाश से हुआ था।

कृष्णपाल का आरोप है कि ससुराल वाले वंदिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे। बुधवार सुबह करीब सवा तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी गर्भवती बेटी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आकाश, जगदीश, रूपदेई, विजय, उमेश और सचिन सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। कैंट थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *