रजनीश कुमार औरैया एम डी न्यूज़
अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम रजपुरा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

भंडारे में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूर्णाहुति कार्यक्रम के तुरंत बाद भंडारा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।

आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं के बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की समुचित व्यवस्था की थी। महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा।

आयोजन समिति द्वारा पेयजल, बैठने और प्रसाद वितरण की बेहतर व्यवस्था की गई थी। ग्रामवासियों ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की धार्मिक एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाग्य सिंह एडवोकेट, सुरेश चंद्र गुड्डू, रोहित कुमार, रुद्र सिंह (लकी) सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed