लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उ०प्र०,द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) – 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने संबंधी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। परिषद के अनुसार प्रदेश की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा UPJEE (P)-2026 का आयोजन 2 जून 2026 से 9 जून 2026 तक किया जाएगा।

परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 8:00 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक तथा तृतीय पाली सायं 4:00 बजे से 6:30 बजे तक संचालित की जाएगी।

परिषद ने बताया कि A ग्रुप एवं E ग्रुप के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 27 मई 2026 से परिषद के पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परिषद के सचिव द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि अन्य ग्रुपों के प्रवेश पत्र भी शीघ्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं, दिशा-निर्देशों एवं अपडेट के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *