MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख — रोहित जैन दभेड़ी वाले, मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना स्थित चौधरी चरण सिंह तिराहे पर भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर प्रातःकाल यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हवन में आहुति देकर चौधरी साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जाट महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष चमन सिंह, नामित सभासद कुणाल पवार, प्रवीण राणा, सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान, संयम पवार, पंकज चौधरी, देवेंद्र पंवार, ओमपाल पटवारी, माo तेजपाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के किसान हित में किए गए कार्यों एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने चौधरी साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा उनके बताए मार्ग को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *