रिपोर्ट मनीष कांत शर्मा

बिसौली/बदायूँ। ग्राम नागपुर के किसानों एवं ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे सिंचाई, घरेलू कार्य एवं अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम नागपुर को भानुपुर विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा जाए, क्योंकि वहां की लाइन गांव के पास से होकर गुजर रही है।

इससे गांव को बेहतर एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसी मांग को लेकर ग्राम नागपुर से लगभग 150 लोग बिजली आपूर्ति विभाग केंद्र बिसौली पहुंचे, जहां JE, SDO एवं XEN की अनुपस्थिति में विभागीय कर्मचारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्यवाही की मांग की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आगे आंदोलन किया जाएगा।


साथ ही वीरू मौर्य, अनिल, रामसेवक, मदनलाल, राजवीर सागर, देवेंद्र, रोशनलाल, दिनेश शाक्य, सुरेश शाक्य, अनिल कुमार, किशन गुप्ता, डिंपल शर्मा, शकील अहमद, रामनिवास शाक्य, माखन लाल, बनवारी शाक्य आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed