वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़

रूदौली में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकारों की उपेक्षा का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पत्रकारों में गहरी नाराजगी है। यह सम्मान समारोह मां कामाख्या नगर पंचायत में जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला उपस्थित थे। विधायक रामचंद्र यादव ने इस अवसर पर तीन माह के भीतर रुदौली में अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के नाम पर एक स्मृति द्वार के निर्माण का भी आश्वासन दिया। पाल समाज के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पत्रकारों की उपेक्षा को लेकर नाराजगी सामने आई। पत्रकारों का आरोप है कि नगर पंचायत ने रुदौली के स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों को जानबूझकर नजरअंदाज किया और बाहरी पत्रकारों को प्राथमिकता दी।

पत्रकारों ने इस कृत्य को क्षेत्रीय पत्रकारिता और स्थानीय मीडिया के सम्मान के विरुद्ध बताया है। उन्होंने इस रवैये पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है और चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उचित सम्मान और समान अवसर नहीं मिलता, वे नगर पंचायत द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed