एम डी न्यूज़
बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में सोमवार को बेसिक 2026 वैज्ञानिक महाकुंभ का आगाज हुआ। उत्तर प्रदेश राज्य गोसेवा आयोग के सदस्य और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सेंगर ने कहा- आज संपूर्ण विश्व ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में गौवंश की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्राचीन काल में हमारे पूर्वजों ने गाय को माता माना था, जिसके पीछे निश्चित रूप से कोई गहरा वैज्ञानिक कारण रहा होगा। सेंगर ने आगाह किया कि आने वाले समय में विश्व स्तर पर खाद का गंभीर संकट उत्पन्न होने वाला है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कृषि मंत्री और पशुपालन मंत्री के साथ हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई है कि यदि विश्व में यही स्थितियां बनी रहीं, तो खाद की भारी कमी हो सकती है। उन्होंने समाधान सुझाते हुए कहा कि हमारे पशुधन इस खाद संकट को दूर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। यदि गोबर की खाद तैयार कर उसे छोटे पैकेट के रूप में किसानों को उपलब्ध कराया जाए, तो इस बड़ी समस्या से निजात पाई जा सकती
है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed