नसरुद्दीन अंसारी लखीमपुर खीरी एम डी न्यूज़

लखीमपुर खीरी। आपको बता दूं आज दिनांक 1 जून 2026 दिन सोमवार को ग्राम सभा बड़ागांव में डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सलमान 11 व न्यू लाइंस 11 लखीमपुर के मध्य खेला गया। जिसमें सलमान 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलमान 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 103 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी न्यू लाइंस लखीमपुर की टीम 93 रन ही बना सकी। जिसमें सलमान 11 बड़ागांव ने 11 रन से जीत हासिल की। जिसमें आज के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के सांसद राकेश राठौर जिला सीतापुर । कांग्रेस नेत्री
नेहा चौधरी 140 विधानसभा श्रीनगर। भूपेंद्र वर्मा समाजवादी पार्टी 142 विधानसभा लखीमपुर। डीएसपी सदाराम निवासी ग्राम सभा बड़ागांव कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव आफताब आलम उर्फ जनता भैया कलीम अंसारी समाजवादी युवजन सभा के जिला सचिव इरफान गाजी पत्रकार आज के फाइनल मुकाबले में उपस्थित रहे। सांसद राकेश राठौर खिलाड़ियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद मानव जीवन में बहुत ही महत्व है क्योंकि खेलकूद से आपसी भाईचारा पैदा होता है। और इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। इस डॉक्टर भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष अनीश मंसूरी एवं कार्यकर्ता नजमुल खान अरशद खान अशहद खान फहीम खान आकिब शेख गुफरान हाफी जी रजीउल्ला अंसारी चांद अंसारी एवं गांव के सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *