बरेली : सौ फुटा रोड निवासी पीयूष गुप्ता का राजेंद्रनगर में मखाना का थोक कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले कई महीने से उनके यहां से मखाने की बोरियां चोरी हो रही थीं। जब उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला कि उनके ही कर्मचारी अनिकेत, गौरव, राजवीर, सोयम और परमजीत चोरी कर रहे थे। पुलिस ने जब आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार लिया। पुलिस ने मखाने ढोने में प्रयुक्त टेंपो को बरामद कर उसके ड्राइवर गौरव गुप्ता और मखाने खरीदने वाले व्यापारी सौरव वर्मा को जेल भेज दिया है।
पुलिस मखाना चोरी करने वाले कर्मी समेत सात गिरफ्तार
बरेली, Md न्यूज़ से जितेंद्र कुमार गौतम की रिपोर्ट मखाना के थोक व्यापारी के यहां हुई चोरी में नामजद पांच कर्मचारी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से चोरी का मखाना, उसे ट्रांसपोर्ट करने में प्रयुक्त टेंपो भी बरामद हुआ है।
सौफुटा रोड निवासी पीयूष गुप्ता का राजेंद्रनगर में मखाना का थोक कारोबार है। पिछले चार-पांच महीने से उनके यहां से मखाने की बोरियां चोरी हो रही थीं। जांच में सामने आया कि उनके नौकर अनिकेत, गौरव, राजवीर, सोयम और परमजीत ने यह चोरी की है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात
प्रेमनगर पुलिस ने सभी
आरोपियों को भेजा जेल ■ मखाना व्यापारी के यहां हुई थी चोरी
स्वीकार की तो उन्होंने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी। शनिवार को पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच बोरी मखाने बरामद कर लिए। मखाने ढोने में प्रयुक्त टेंपों को बरामद कर पुलिस ने उसके ड्राइवर गौरव गुप्ता और मखाने खरीदने वाले व्यापारी सौरव वर्मा को भी गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया।

