हरदोई………..सांडी। शनिवार को सब्जी लेने गए रोजगार सेवक का शव सोमवार सुबह बरंडारी और कैखाई गांव के बीच सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर भीड़ लग गई।पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पानी भरी खंती में शराब के नशे में डूब जाने की बात प्राथमिक जांच में सामने आई है।
चौधकपुर निवासी रजनीश (45) रोजगार सेवक था। पिता हुकुम चंद के मुताबिक रजनीश शनिवार शाम लगभग चार बजे घर से सब्जी लेने जाने की बात कहकर निकला था।
देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को परिजन रिश्तेदारियों में रजनीश के बारे में जानकारी जुटाते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।सोमवार सुबह खेत जाने के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे पानी भरी खंती में रजनीश का शव पड़ा देखा, तो परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हुकुम चंद की फौती सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्राथमिक जांच में शराब के नशे में पानी भरी खंती में गिर जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के परिवार में पत्नी सुधा, दो विवाहित पुत्रियां, दो अविवाहित पुत्रियां और दो पुत्र हैं।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed