एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश प्रभारी- अजीत यादव
गोण्डा- गोंडा जनपद में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग ने अभियान छेड़ दिया जिससे खलबली मच गई है। जिले के सुभागपुर पावर हाउस क्षेत्र के अंतर्गत कई गांवों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

एसडीओ पंकज राठौर के नेतृत्व में मलारी फीडर के झींगुर पूरवा, तुलसीपुर, मलारी, माफिया समेत अन्य गांवों में जांच की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित 6 मोटर पंप जब्त किए गए। इस कार्रवाई में जेई रवि वर्मा, जेई ओमप्रकाश विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। लाइनमैन राजकुमार दुबे, रवि मिश्रा, ईश्वर दत्त,कुलदीप, रामकृपाल, डीजी, धनलाल, राजेश गोस्वामी,दिनेश वर्मा,सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

