पंचायत भवन पर हुई बहेरिया ग्राम सभा की खुली बैठक

प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय व पंचायत सचिव रणविजय यादव बैठक में रहे शामिल
रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव डुमरियागंज

डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेरिया के राजस्व ग्राम धनुवाडीह उर्फ गांव स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित हुई। प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय व पंचायत सचिव रणविजय यादव के मौजूदगी में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें तमाम ग्रामीण शामिल हुए।
ग्राम सभा की खुली बैठक में आए हुए लोगों को प्रधान संघ अध्यक्ष व सेक्रेटरी ने ग्राम सभा की साफ सफाई, पात्रों को आवास, मनरेगा कार्य, नाली निर्माण , स्ट्रीट लाईट, पेंशन योजना आदि विषयों से जुड़े जानकारियों को साझा किया। इसके अलावा पंचायत सचिव द्वारा जनता की समस्याओं को अपने प्रस्ताव में नोट कर आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान होगा। वहीं प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी व पंचायत से जुड़े सभी कर्मचारियों ने अपने पंचायत को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाई है। खुली बैठक के दौरान प्रस्तुत किये गये सुझावों व समस्याओं के समाधान की दिशा में सभी मिल कर काम करेंगे। इस दौरान विजयलक्ष्मी , अमरनाथ पाण्डेय, राम अचल यादव, विरेंद्र दूबे, राजेंद्र नाथ, ओम प्रकाश वरूण, रक्षाराम, विजय कुमार, जुग्गीलाल, हिरेंद्र पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

15 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *