एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार

योग दिवस पर बुढ़ाना से गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश, विभिन्न स्थानों पर हुए भव्य योग कार्यक्रम,

MD NEWS बहुआयामी समाचार

रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना, ग्राम हुसैनपुर कला तथा अन्य क्षेत्रों में योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। योग दिवस पर लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान के नेतृत्व में आयोजित योग कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए तथा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्राम हुसैनपुर कला में रजत मित्तल (अध्यक्ष, मित्तल कोचिंग सेंटर) के नेतृत्व में आयोजित योग शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।

वहीं कस्बा बुढ़ाना के बड़ौत रोड स्थित कॉमर्स कोचिंग सेंटर में पंकज जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद मुजफ्फरनगर के मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित विशाल योग कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग से न केवल शरीर निरोग रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। योग दिवस के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह, ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता का वातावरण देखने को मिला।

“योग अपनाइए, रोग भगाइए — स्वस्थ भारत, सशक्त भारत बनाइए।”

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed