सराहनीय कार्य अमेठी पुलिस
थाना जायस पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 हार, 01 जोड़ी झुमकी (पीली धातु) बरामद ।

पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 21.06.2026 को क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना जायस पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 87/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना जायस जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त रोहित कौशल उर्फ गुड्डु पुत्र मेवालाल निवासी पुरानी बाजार अल्ताफगंज कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 हार व 01 जोड़ी झुमकी (पीली धातु) बरामद हुई । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 17.06.2026 की शाम को वह अपनी भाभी का 01 हार व 01 जोड़ी झुमकी चोरी करके भाग गया था । बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना जायस पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–

  • रोहित कौशल उर्फ गुड्डु पुत्र मेवालाल निवासी पुरानी बाजार अल्ताफगंज कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 26 वर्ष ।
    पंजीकृत अभियोग-
  • मु0अ0सं0 87/26 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 थाना जायस जनपद अमेठी ।
    बरामदगी-
  • चोरी का 01 हार व 01 जोड़ी झुमकी (पीली धातु)।
    गिरफ्तार करने वाली टीम-
  1. श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना जायस जनपद अमेठी ।
  2. उ0नि0 रजोल सिंह थाना जायस जनपद अमेठी ।
  3. उ0नि0 श्रीनाथ मिश्र थाना जायस जनपद अमेठी ।
  4. का0 पंकज कुमार थाना जायस जनपद अमेठी ।

    अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *