प्रेस विज्ञप्ति
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुलाबबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया सहभागिता
पुरातत्व विभाग द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन ।
संवाददाता आशुतोष पांडे MDNEWS

विधायक ने योग को भारत की सनातन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर बताया।
कहा, योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है।
योग को तनाव, अवसाद और असंतुलित जीवनशैली से मुक्ति का प्रभावी माध्यम बताया।
युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।
कहा, स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिलने की बात कही।
“12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान का उल्लेख किया।
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की चर्चा की।
अयोध्या के विकास को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जनआस्था के सम्मान का उदाहरण बताया।
कहा, विकास की गति और योग की चेतना मिलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
प्रबुद्ध वर्ग से किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षाविदों एवं महिलाओं से संवाद किया। केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। विभिन्न वर्गों के लोगों से सुझाव प्राप्त किए। जनभागीदारी को विकास की सफलता का आधार बताया। समाज के सभी वर्गों से सतत संवाद पर जोर दिया।
संवरेगी गुलाबबाड़ी, पौधरोपण की बनेगी कार्ययोजना
गुलाबबाड़ी परिसर का निरीक्षण किया। वन विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ परिसर के सौंदर्यीकरण और विकास पर चर्चा की। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण की योजना बनाने के निर्देश दिए। पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने को कहा।हरियाली बढ़ाने और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण पर जोर दिया।
