एम डी न्यूज़ से सोनू पटेल की रिपोर्ट

भ्रष्टाचार के आरोप: बीएसए दफ्तर में अटकी एमडीएम घोटाले की जांच फाइल
नकहा ब्लॉक के स्कूल में फर्जी छात्र संख्या दिखाकर धन गबन का आरोप, BDO की रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं

लखीमपुर खीरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से महज पांच किमी दूर नकहा ब्लॉक के रंगीला नगर प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील में बड़े घोटाले का आरोप लगा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य पर बच्चों की संख्या फर्जी तरीके से बढ़ाकर सरकारी धन के गबन का आरोप है।

मामले का खुलासा खंड विकास अधिकारी नकहा की जांच में हुआ था। BDO ने जांच पूरी कर अपनी विस्तृत आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी थी। आरोप है कि रिपोर्ट भेजे जाने के बाद भी अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कार्रवाई न होने के पीछे विभागीय लापरवाही जिम्मेदार है। इससे आरोपी को कथित तौर पर प्रशासनिक संरक्षण मिलने के आरोप लग रहे हैं।

क्या है मामला: आरोप है कि विद्यालय में पंजीकृत छात्रों की तुलना में मिड-डे-मील में कहीं ज्यादा बच्चों की संख्या दिखाकर राशन और कन्वर्जन कॉस्ट का पैसा निकाला गया। BDO की जांच में यह अनियमितता पकड़ी गई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *