ब्रेकिंग न्यूज़
MD न्यूज़
थाना श्यामदेउरवा
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

महराजगंज: महिला की संदिग्ध मौत मामले में दो नामजद हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी –
महराजगंज। जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थाना श्यामदेउरवा पुलिस एवं फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।
मृतका की पहचान बंदना पत्नी अच्छे लाल (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल प्रकरण की विवेचना जारी है और पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed