गोंडा। “सड़कें खून मांग रही हैं” — तरबगंज क्षेत्र के लोगों की यह चेतावनी अब हकीकत बनती दिख रही है। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर क्षमता से 3-4 गुना ज्यादा गिट्टी-बालू लादकर खुलेआम मौत का खेल खेला जा रहा है।


जमीनी हालात सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक नेशनल हाइवे छोड़िए, गांव की पक्की सड़कें भी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बोझ से कराह रही हैं। पीछे से गिरती गिट्टी से बाइक सवार फिसल रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे रोज जान हथेली पर लेकर निकलते हैं। पिछले महीने ही 2 बाइक सवार घायल हो चुके हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed