लखीमपुर खीरी। थाना शारदा नगर के अंतर्गत ग्राम सभा बड़गांव में सकुशल संपन्न हुआ मोहर्रम का मेला। शनिवार मोहर्रम की 11 तारीख को शहीद ए आज़म हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद करते हुए ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस मैन चौराहा बड़ागांव से मेला ग्राउंड तक समाप्त हुआ। उस के बाद कर्बला पहुंचकर ताजियों को सपुर्द खाक किया गया। इस दौरान जिला के आला अधिकारी व थाना शारदा नगर पुलिस फोर्स मौजूद रहा।


पुलिस प्रशासन की तरफ से मोहर्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किए गए। जिसमें ड्रोन कैमरा से भी नजर रखी गई। जिन रास्तों से जुलूस को निकालना था वहां पुलिस बल तैनात रहा। सभी ताजियादार अपने अपने ताजियों को शांतिपूर्ण माहौल में देर शाम तक मेला स्थल से ले जाकर कर्बला में ताजियों को सपुर्देखाक किया।

135 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *