जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कीरत सिंह का पुरवा, पोस्ट कपिल निवासी सुधीर कुमार (पुत्र संतोष कुमार) की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की सूचना से परिवार में मातम छा गया। शनिवार सुबह जैसे ही परिजनों को उनके निधन की सूचना मिली, घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


जानकारी के अनुसार, सुधीर कुमार करीब छह माह पूर्व रोजगार की तलाश में दुबई गए थे। वहां वह हिलाल बिल बाडी एंड पार्टनर कॉरपोरेशन कंपनी में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व ही उनका विवाह मोनी पाल के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
मृतक की पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
परिजनों ने शासन-प्रशासन तथा भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों से मृतक का शव जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके। फिलहाल युवक की मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है और परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed