बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घायल पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने घायल पुलिसकर्मियों के उपचार की स्थिति से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस विभाग द्वारा पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा घायल पुलिसकर्मियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *