MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन “दभेड़ी वाले”, मुजफ्फरनगर

भसाना बुढ़ाना क्षेत्र

बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, यूनिट भसाना के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय शर्मा ने यूनिट हैड चन्द्रवीर सिंह एवं केन हैड ललित तोमर के साथ मिल क्षेत्र के ग्राम सौरम, शाहडब्बर, शाहपुर और कसेरवा में खड़ी गन्ना फसल का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों से फसल की स्थिति, बढ़वार एवं संभावित उत्पादन पर चर्चा की। किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई, उन्नत कृषि तकनीकों, कीट एवं रोगों की रोकथाम तथा समय पर फसल प्रबंधन की जानकारी दी गई।

मैनेजिंग डायरेक्टर अजय शर्मा ने किसानों को चीनी मिल द्वारा संचालित गन्ना विकास कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अधिकारियों को किसानों से नियमित संपर्क बनाए रखने, तकनीकी मार्गदर्शन देने और गन्ना विकास कार्यों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान केन डेवलपमेंट हेड डी.एस. सिरोही, सहायक महाप्रबंधक गन्ना योगेन्द्र डबास, गेट इंचार्ज अनिल सिंह, गन्ना अधिकारी कमल मलिक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *