MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर सुरक्षा, सघन चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी पर रही पैनी नजर, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

जनपद फतेहपुर में शुक्रवार को आयोजित यूपी टीईटी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, सघन तलाशी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे समय प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहे।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *