बदायूँ : सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चन्द्रशेखर मिश्र द्वारा बदायॅू बस स्टैण्ड और आस-पास के फल विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण मुख्य खाद्य सुरक्षा धनंजय कुमार शुक्ल, एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी एतीस कुमार व भूपेन्द्र सिंह के साथ में किया गया।

फल विक्रेताओं को स्टीकर लगे हुए फल नहीं बेचने हेतु जागरूक किया गया और सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय ने सभी फुटकर फल, सब्जी विक्रेताओं एवं फल, सब्जी के आढ़तियों से अपील की है कि स्टीकर लगे हुए फल, सब्जी का विक्रय नहीं करें। फल, सब्जी विक्रेताओं को स्टीकर लगे हुए फल, सब्जी बेचने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जायेगी ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *