जन-जन के नेता सलीम इक़बाल शेरवानी 19 जुलाई को बदायूँ में करेंगे

संवादरिपोर्टर प्रदीप पांडेय

बदायूँ। बदायूँ के विकास के सारथी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इक़बाल शेरवानी आगामी 19 जुलाई 2026 को बदायूँ आ रहे हैं। अपने सरल स्वभाव और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले शेरवानी जी सुबह 10:00 बजे से होटल फोर लीफ में स्थानीय लोगों से मुलाक़ात करेंगे।बदायूँ से 5 बार सांसद रहे सलीम इक़बाल शेरवानी का इस धरती और यहाँ के निवासियों से हमेशा एक अटूट और सगा रिश्ता रहा है। उन्होंने हर वर्ग को हमेशा पूरा मान-सम्मान दिया है। इस अनौपचारिक बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद करना, उनकी सुख-दुख साझा करना और बदायूँ के विकास पर चर्चा करना है। सभी सम्मानित क्षेत्रवासी इस आत्मीय मिलन समारोह में सादर आमंत्रित हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *