रिपोर्ट-जयप्रकाश सिंह

खैर। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पलवल की ओर से आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर सौरव (32) पुत्र रवि, निवासी गांव चंचोली, जनपद गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताया गया कि सौरव वर्तमान में अपनी ससुराल गांव कटरा, थाना विजयगढ़ में परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने पैतृक गांव चंचोली से बाइक संख्या UP16DH 9446 से कटरा के लिए निकला था। शाम करीब 5 बजे खैर क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर यह हादसा हो गया।
परिजनों के अनुसार सौरव ने पहले चंचोली स्थित अपनी जमीन बेच दी थी और इसके बाद परिवार सहित ससुराल क्षेत्र में रहने लगा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी माता पैतृक गांव चंचोली में रहती हैं। सौरव अपने पीछे पत्नी पिंकी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *