

ग्लैमरस इंडिया फैशन वीक में खुशी कुमारी ने किया स्पेशल वॉक, ‘
मिस ग्लैमर आइकन ऑफ बनारस एंड यूपी 2026′ के रूप में बिखेरा जलवा
वाराणसी। ग्लैमरस इंडिया फैशन वीक (GIFW) के अंतर्गत आयोजित फैशन शो में वाराणसी की मॉडल अमीषा उर्फ खुशी कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के आयोजक ऋषि सेठ थे। खुशी कुमारी ने शो में स्पेशल वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
खुशी कुमारी वर्ष 2026 में ग्लैमरस गेज की ‘मिस ग्लैमर आइकन ऑफ बनारस एंड यूपी’ का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही खुशी ने अपने आत्मविश्वास और आकर्षक रैंप वॉक से एक अलग पहचान बनाई है।
काशी में जन्मी खुशी कुमारी को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक रहा है। उन्होंने ग्लैमरस गेज रनवे शो, ब्राइट फ्रेश फेस, मॉडल क्रिएशन फैशन वीक (नोएडा), फैशन आइकन रनवे शो (वाराणसी) तथा काशी ग्लैमरस रनवे शो सहित कई प्रतिष्ठित फैशन आयोजनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
ग्लैमरस इंडिया फैशन वीक में उनके स्पेशल वॉक और उपलब्धि पर शुभचिंतकों एवं फैशन जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
