जौनपुर से अच्छेलाल राजभर की रिपोर्ट
केराकत विधानसभा के पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश चौधरी ने करवाया अपने कार्यकर्ताओं को विधानसभा का भ्रमण।
दिनांक 13 जुलाई दिन सोमवार को विधानसभा क्षेत्र केराकत के करीब ढाई सौ से अधिक वर्तमान मंडल के पदाधिकारी पूर्व मंडल के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने बड़े ही भाव के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र केराकत के सम्मानित कार्यकर्ताओं को विधानसभा भवन का भ्रमण करवाया।

विधान भवन के अंदर सदन वाले हाल में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव के हाथों से सम्मानित कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने अंग वस्त्र दिलवा करके उनका सम्मान करवाया उनके हौसलों को बढ़ाया। क्षेत्र में पूर्व विधायक के इस पहल की बहुत चर्चा है। कार्यकर्ता कह रहे हैं इतिहास में ऐसा कोई कार्य किसी जनप्रतिनिधि ने आज तक नहीं किया।

पूर्व विधायक के इस सराहनीय पहल की कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन में बहुत चर्चा है। पूर्व विधायक ने कहा कि अभी यह पहले टोली में लेकर के विधानसभा भ्रमण करवाने आया हूं। अभी दूसरी टोली में बचे हुए कार्यकर्ताओं को भी विधानसभा का भ्रमण करवाऊंगां। पूर्व विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। मेरे लिए बूथ पर लड़ाई लड़ने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे लिए सम्माननीय हैंआदरणीय हैं। मैं इन लोगों के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए सदैव अपने आप को समर्पित करके रखता हूं।
पूर्व विधायक ने जो कार्य कर दिया वह कार्य आज तक पूर्वांचल के किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं किया है ऐसा भी लोगों में चर्चा है।
