मानवता की मिसाल: पश्चिम बंगाल के मरीज को मिला नया जीवन, डुमरियागंज के अमित वर्मा और नूर हॉस्पिटल की सराहनीय पहल

रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव
डुमरियागंज। मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल इमरियागंज में देखने को मिली। पश्चिम बंगाल निवासी मुहम्मद साजान अली धान रोपाई के सिलसिले में इमरियागंज आए हुए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक फालिज (पैरालिसिस) का अटैक आ गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।
ऐसे कठिन समय में अमित वर्मा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल नूर हॉस्पिटल, इमरियागंज में भर्ती कराया। इतना ही नहीं, उन्होंने लगातार सात दिनों तक अपने घर से भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कर मरीज की हरसंभव देखभाल की।
नूर हॉस्पिटल के डॉ. वामिक खान एवं डॉ. मोहम्मद मुर्तजा हुसैन तथा उनकी समर्पित चिकित्सकीय टीम ने मरीज का कुशल उपचार किया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों से मरीज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हुआ और सफल इलाज के बाद मुहम्मद साजान अली पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल लौट गए।
यह घटना केवल एक मरीज के स्वस्थ होने की कहानी नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। अमित वर्मा की निस्वार्थ सेवा तथा नूर हॉस्पिटल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उत्कृष्ट चिकित्सा यह संदेश देती है कि इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed