​महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पकड़ियार बुजुर्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस दुर्घटना में ग्राम सभा भेड़िया के रहने वाले महबूब अंसारी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ियार बुजुर्ग के पास के रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गयी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए न केवल घायलों को संभाला, बल्कि तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी जगदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।सिंदूरियाँ पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

434 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *