ब्रेकिंग न्यूज़ | MD NEWS बहुआयामी समाचार
धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन!
वांछित आरोपी जुनैद अवैध तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज,
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, बुढ़ाना – मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर | रतनपुरी
थाना रतनपुरी पुलिस ने धर्म परिवर्तन से जुड़े चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी जुनैद पुत्र हिब्जुर्रहमान, निवासी ग्राम फुलत, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गई।

