सीतापुर इलाके के अटरिया थाना पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व मनवा तिराहे से गढ़ी मार्ग पर दंपति से हुई चेन व मंगलसूत्र लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गये मंगल सूत्र की बिक्री से बचे 7200 रुपये एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्षितिज मिश्रा विजय लक्ष्मीनगर कोतवाली नगर सीतापुर तथा पवन कश्यप निवासी गौरी थाना बाशी जिला सिद्धार्थनगर हाल का पता 27वी वाहिनी पीएसी,सीतापुर के रूप में हुई है। दोनो को बुधवार को नहर पुलिया भटखेरवा के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त लूटेरो से पूछताछ में आरोपियों ने बताया की 28 अप्रैल 2026 की रात मनवा तिराहे के आगे गढ़ी गांव के पास एक बाइक सवार दपंति से चेन व मंगलसूत्र लूटा था। लूट में मिले मंगलसूत्र को दोनो ने राह चलते एक व्यक्ति को कम कीमत पर बेच दिया था बरामद 7200 रूपये उसी बिक्री के बचे हुए थे।पुलिस के अनुसार सोने की चेन तीसरे के पास थी जिसे पहले लखनऊ पुलिस से गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस ने क्षितिज मिश्रा के पास से 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद की है,घटना में प्रयुक्त टीवीस अप्पाचे बाइक को सीज कर दिया है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed