हरदोई……..सांडी। थाना क्षेत्र के गंजरी गांव में महिला का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना में मायके पक्ष और ससुराली चुप्पी साधे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी पिंकी (20) की शादी एक वर्ष पूर्व सांडी के गंजरी गांव निवासी बृजेश के साथ हुई थी। बुधवार दोपहर उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।

कमरे के अंदर पहुंची सास ने शव लटका देखा। सास के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए। घटना के समय पति स्कूल में पढ़ाने गया था। जानकारी होने पर वह घर आ गया।
मृतका के पति ने घटना की जानकारी मायके में अपने साले रणवीर को दी। कुछ देर में मृतका के मायके वाले भी आ गए। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed