बाराबंकी
जनपद मुख्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा समाजवादी पीडीए परिवार कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था जताई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही होता है। हमारी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है।उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। कार्यकर्ता ही इस बार समाजवादी पार्टी को प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रेम समर्पण और जनहितैषी नीतियों का संदेश आम जनता तक पहुंचाएं।

ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब किसान युवा और महिलाओं के लिए काम किया है। यदि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनी तो KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त और महिलाओं के सम्मान में हर वर्ष उनके खाते में ₹40,000 भेजे जाएंगे।

इन नेताओं ने भी रखे विचार
कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल ग्राम प्रधान नंदलाल यादव ग्राम प्रधान तिंदवानी संतोष रावत रामदास यादव नावेद अब्दुल्ला विकास यादव अखिलेश वर्मा अमित गौतम नागपाल डॉ. इंद्रेश जयपाल यादव प्रदीप वर्मा डॉ. कमलेश सुमेरीलाल मलखान सिंह इंद्र मोहन विनय विवेक चमन सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मान भी किया गया रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed