बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 4 अगस्त

बरवर, लखीमपुर खीरी। कस्बा बरवर के लिए गर्व की बात है कि मदरसा सैयदना अनस बिन मालिक के मोहतमिम मौलाना ज़ियुलहक क़ासमी ने NTA द्वारा आयोजित NEET Pre-Tib 2026 परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। अपनी सफलता पर मौलाना ज़ियुलहक क़ासमी ने कहा कि यह मुकाम उन्हें कड़ी मेहनत, लगन, अपने असातिज़ा (शिक्षकों) की दुआओं और अल्लाह की मेहरबानी से हासिल हुआ है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों एवं शुभचिंतकों को दिया।उनकी इस उपलब्धि पर उनके बड़े भाई अच्छे मियां कुरैशी (रियाज़ बस सर्विस) ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी अथक मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि मौलाना ज़ियुलहक भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे। इस संबंध में मौलाना ज़ियाउल हक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आयोजित NEET Pre-Tib एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसका संचालन एक संस्था की ओर से उन विद्यार्थियों के लिए किया जाता है जिनके पास पारंपरिक प्राच्य योग्यताएँ होती हैं और जो बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS) की पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि एक वर्षीय प्री-तिब पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कामिल-ए-तिब-ओ-जराहत (BUMS) में प्रवेश के लिए तैयार करने वाला एक ब्रिज कोर्स है, जिसके माध्यम से छात्र यूनानी चिकित्सा शिक्षा की मुख्यधारा में प्रवेश करते हैं। मौलाना ज़ियुलहक क़ासमी की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
