छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक

प्रियंका पटेल वाराणसी

70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों तथा 30 प्रतिशत स्थान सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रो का प्रवेश लिया जायेगा

      वाराणसी। समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास महात्मागांधी काशी विद्यापीठ एवं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास आशापुर में संचालित है। दोनो छात्रावासों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में नये छात्रों का प्रवेश दिया जायेगा।

    उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी जी०आर०प्रजापति ने बताया कि छात्रावासों में नियमानुसार 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों तथा 30 प्रतिशत स्थान सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रो का प्रवेश लिया जाना है।उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति/सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ावर्ग के ऐसे छात्र जो जनपद वाराणसी के किसी भी विद्यालय/महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय मे

अध्ययनरत है तथा इन छात्रावासों में प्रवेश लेना चाहते है, सम्बन्धित छात्रावास कार्यालय से प्रवेश हेतु आवेदन फार्म प्राप्त कर 30 सितम्बर तक जमा सम्बन्धित छात्रावास कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें, उक्त तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *