हरदोई……….हरदोई जिले के मल्लावां में मारपीट कर तीन तलाक देने के आरोप में पति समेत चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला बाजीगंज निवासी रानी उर्फ निशा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व जनपद उन्नाव के कस्बा व थाना बांगरमऊ के मोहल्ला नसीमगंज निवासी रिहान के साथ हुई थी।दो बच्चे हैं। ससुराल में अनबन के चलते वह कई वर्ष से मायके में रह रही है। न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। उसने बताया कि पति रिहान, ससुर मोहम्मद जान, देवर हारून, सास आसिया घर आकर न्यायालय में मुकदमा करने की बात कहकर गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर सभी लोग मारने पीटने लगे। इस दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर अन्य लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *