रामपुर। हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मासूम मोहम्मद अमान के पिता जमील खाँ एवं उनके परिवार से आज युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने मुलाकात कर परिवार का दुख साझा किया सलमान शाह ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में वह उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि वह पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे उन्होंने कहा कि मासूम मोहम्मद अमान की मौत ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है एक परिवार ने अपना बच्चा खोया है, इस दर्द की भरपाई कोई नहीं कर सकता, लेकिन इंसाफ और मदद की लड़ाई में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि प्रशासन से मुलाकात कर पीड़ित परिवार की जायज़ मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक राजा युवा जिला महासचिव अब्दुल रहमान खान युवा जिला महासचिव शाह आलम खान रशीद खान नसीर अली हाजी जी आदि मौजूद रहे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *