इंदरगढ़ कन्नौज /बताते चले कि पुलिस कन्नौज में हो रहे अपराध एव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष इन्दरगढ, एसओजी/ सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय जहरखुरानी गैंग के 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 21/22.08.226 को थाना इन्दरगढ पुलिस, एसओजी/ सर्विलांस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के तिर्वा – बेला रोड हरेईपुर मोड पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग के दौरान हरेईपुर की ओर से एक मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिये । चैकिंग को देखकर मोटरसाइकिल सवार पुनः हरेईपुर की ओर भागने लगे, इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसलकर गिऱ गयी, पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त राजू बैरिया उर्फ रघुवीर उर्फ बाबा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से अपाचे मोटरसाइकिल UP 74 HD 0848 व एक 315 बोर तमंचा मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद किया गया। घायल अभियुक्त राजू उपरोक्त को इलाज हेतु अस्पताल में भेजा गया। प्रकरण मे गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थाना इन्दरगढ पर मु0अ0सं0 175/26 धारा 123/305A/317(2) बीएनएस व धारा 109/318(4) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध विभिन्न राज्यो में जहरखुरानी, चोरी, छिनैती जैसे विभिन्न मुकदमें पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण –

  1. राजू बैरिया उर्फ रघुवीर उर्फ बाबा पुत्र बिहारीलाल उर्फ सदानन्द निवासी ग्राम पलरी थाना तालग्राम जनपद कन्नौज उम्र करीब 50 साल
  2. विपिन उर्फ गोलू पुत्र उमाशंकर गौतम निवासी बहेरी उमरी थाना डेरापुर जिला कानपुर देहात उम्र करीब 25 वर्ष
  3. रिंकू पुत्र जगजीवनराम बहेरी उमरी थाना डेरापुर जिला कानपुर देहात उम्र करीब 38 वर्ष

पूछताछ का विवरण –
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि वे अलग- अलग जगहों पर लोगों से बातचीत कर उन्हे अपने विश्वास में ले लेते है तथा उन्हे कोल्ड ड्रिंक, पानी या बिस्कुट जैसे खाने-पीने के सामान में नशीली गोली मिलाकर खिला देते हैं तथा बेहोश होने पर उनका सामान लेकर भाग जाते है। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा दिनांक 23.06.2026 को एक व्यक्ति (राजकुमार सिंह पुत्र वटेश्वर सिंह निवासी ग्राम हमीरपुर थाना ठठिया जिला कन्नौज) को,जो रसूलाबाद से तिर्वा की तरफ जा रहा था जिसे थाना इन्दरगढ क्षेत्रान्तर्गत निकारीपुर्वा तिराहे पर कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर पिलाने तथा बेहोश होने पर उसका सामान (एक सोने की चैन, एक अंगूठी, पर्स जिसमें 5,500 रुपये व एक मोबाइल रेडमी) लेकर भाग जाने की घटना कारित की थी। जिस सम्बन्ध में थाना इन्दरगढ पर मु0अ0सं0 0137/2026 धारा 123/303(2) बीएनएस पंजीकृत है। उक्त मुकदमें से सम्बन्धित सोने की अंगूठी, मोबाइल व नगदी बरामद हुई है।

1. आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजू बैरिया –

  1. मु0अ0सं0 10/2012 थाना जीआरपी उन्नाव
  2. मु0अ0सं0 11/2012 थाना जीआरपी उन्नाव
  3. मु0अ0सं01158/2008 थाना कल्याणपुर जिला कानपुर नगर
  4. मु0अ0सं0 04/2005 थाना जीआरपी कानपुर नगर
  5. मु0अ0सं0 451/2004 थाना जीआरपी कानपुर नगर
  6. मु0अ0सं0 134/2005 थाना बाबू पुरवा जिला कानपुर नगर
  7. मु0अ0सं0 135/2005 थाना बाबूपुरवा कानपुर नगर
  8. मु0अ0सं0 193/2009 थाना जीआरपी झांसी
  9. मु0अ0सं0 398/2009 थाना जीआरपी झांसी
  10. मु0अ0सं0 426/2007 थाना सिविल लाइंस जनपद प्रयागराज
  11. मु0अ0सं0 257/2006 धारा 307 आईपीसी थाना गंगा घाट जनपद उन्नाव
  12. मु0अ0सं0 844/2011 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चकेरी जिला कानपुर नगर
  13. मु0अ0सं0 354/2011 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना पनकी जिला कानपुर नगर
  14. मु0अ0सं0 387/2011 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बाबूपुरवा जिला कानपुर नगर
  15. मु0अ0सं0 33/2007 धारा 328/379/411 आईपीसी जीआरपी झांसी
  16. मु0अ0सं0 192/2009 धारा 401 आईपीसी जीआरपी झांसी
  17. मु0अ0सं0 196/2009 धारा 41/411 आईपीसी थाना जीआरपी झांसी
  18. मु0अ0सं0 288/2016 धारा 102/41/411 आईपीसी थाना पूर्वी कमिश्नर कोतवाली जनपद कानपुर नगर
  19. मु0अ0सं0 1276/2010 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कल्याणपुर जिला कानपुर नगर
  20. मु0अ0सं0 1277/2010 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कल्याणपुर जिला कानपुर नगर
  21. मु0अ0सं0 246/2012 धारा 3/4 गुंडा अधिनियम थाना कल्याणपुर जिला कानपुर नगर
  22. मु0अ0सं0 599/2010 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कल्याणपुर जिला कानपुर नगर
  23. मु0अ0सं0 758/2010 धारा 147/148/149/307/506 आईपीसी थाना कल्याणपुर जिला कानपुर नगर
  24. मु0अ0सं0 722/2010 धारा 147/148/149/307 आईपीसी थाना कल्याणपुर जिला कानपुर नगर
  25. मु0अ0सं0 820/2010 धारा 110 (जी) सीआरपीसी थाना कल्याणपुर जिला कानपुर नगर
  26. मु0अ0सं0 1275/2010 धारा 307 आईपीसी थाना कल्याणपुर जिला कानपुर नगर
  27. मु0अ0सं0 1281/2010 धारा 3(1) गुंडागर्दी अधिनियम थाना कल्याणपुर जिला कानपुर नगर
  28. मु0अ0सं0 610/2022 धारा 328/379/406/411 आईपीसी थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद
  29. मु0अ0सं0 610/2022 धारा 414 आईपीसी थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद
  30. मु0अ0सं0 612/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद

2. आपराधिक इतिहास विपिन उर्फ गोलू पुत्र उमा शंकर–

  1. मु0अ0सं0 53/2026 धारा 305(A)/318(4) बीएनएस थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात
  2. मु0अ0सं0 0137/2026 धारा 123/303(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज

3. आपराधिक इतिहास रिंकू पुत्र जगजीवन राम गौतम

  1. मु0अ0सं0 53/2026 धारा 305(A)/318(4) बीएनएस थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात
  2. मु0अ0सं0 0137/2026 धारा 123/303(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधि0 थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज

बरामदगी का विवरण –

  1. अपाचे मोटरसाइकिल UP 74 HD 0848
  2. एक 315 बोर तमंचा मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस
  3. 06 एन्ड्रायड मोबाइल फोन
  4. नशीली गोलियाँ व कोल्ड ड्रिंक की बोतलें
  5. 01 अदद पीली धातु की अंगूठी
  6. 17,500 रुपये नगदी

गिरफ्तार/बरामदगी टीम –
थाना इन्दरगढ़ टीम-

  1. थाना प्रभारी विनोद कुमार कश्यप
  2. व0उ0नि0 राहुल पाल
  3. उ0नि0 जगभान सिंह
  4. मु0आ0 अनुज कुमार
  5. मु0आ0 भगवान सिंह
  6. आ0 पुष्पेन्द्र सिंह
  7. आ0 नितिन कुमार
  8. आ0 दिनेश सिंह
  9. आ0 अनिलेश कुमार
  10. आ0 अनिल कुमार
  11. आ0 शिवम जायसवाल
  12. आ0 माया प्रकाश
  13. म0 आ0 श्वेता
  14. म0 आ0 प्रियंका राजपूत
  15. आ0 चालक पवन कुमार
  16. आ0 चालक जितेंद्र बघेल

एसओजी/सर्विलान्स टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक त्रदीप सर्विलान्स/ एसओजी टीम जनपद कन्नौज
  2. हे0का0 अजय सर्विलान्स टीम
  3. हे0का0 रवीन्द्र एसओजी टीम
  4. हे0का0 जितिन एसओजी टीम
  5. का0 शिवराज सर्विलान्स टीम
  6. का0 विकास अग्रहरी एसओजी
  7. का0 गौरव कुमार एसओजी टीम
  8. का0 यगन चौधरी एसओजी टीम
  9. का0 नितुल चौधरी
  10. का0 शुभम बालियान सर्विलान्स
  11. का0 अभिषेक सर्विलान्स टीम
  12. का0 शुभम गुर्जर सर्विलान्स टीम
  13. का0 दीपक चौधरी सर्विलान्स टीम
  14. का0 राजदीप सर्विलान्स टीम

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *