बरेली। बारावफात के पर्व को लेकर बरेली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने रूट मार्च किया।

रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के साथ लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस-प्रशासन का मुख्य फोकस शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर है। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

बरेली पुलिस का संदेश— त्योहार आपका, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी।

शांतिपूर्ण बरेली • सुरक्षित बरेली

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार गौतम
कैमरामैन: सुमन भारती
MD न्यूज़

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *