मथुरा में गुरुवार रात महावन क्षेत्राधिकारी संजीव राय ने बलदेव थाना प्रभारी अभय शर्मा और पुलिस बल के साथ कस्बा बलदेव में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पुलिस टीम ने अबेरनी चौराहा से गश्त शुरू की और मेला फील्ड, मुख्य बाजार होते हुए पुराने बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान बाजार में भीड़भाड़, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

क्षेत्राधिकारी संजीव राय ने बताया कि शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार है, जिसके चलते बाजारों में काफी भीड़ है। लोगों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी और पुलिस टीम के साथ पूरे कस्बे में पैदल गश्त की गई है।उन्होंने कहा कि बाजार में कहीं अतिक्रमण दिखाई देने पर दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवागमन में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। राय ने पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान लगातार सतर्क रहने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।पुलिस की इस पैदल गश्त से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भी विश्वास नजर आया।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *